संदेश

अच्छी बातें सुन्दर जीवन के लिए

चित्र
 रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाए। टूटे पर फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाय।। अर्थात प्रेम रूपी धागा जल्दी नहीं तोडना चाहिए, क्योंकि  एक बार प्रेम का धागा टूट गया तो जल्दी जुड़ता नहीं है, और यदि जुड़ भी जाय तो उसमें गांठ पड़ जाता है। दरार तो आ ही जाती है। दोस्तों! बढ़िया काम शुरू करने के लिए आज से बढ़िया दिन दूसरा नहीं आएगा, क्योंकि  जब भी बढ़िया काम शुरू कर दी जाए वही शुभ दिन बन जाता है।   काल करो से आज कर, आज करो से अब।    पल में प्रलय होएगी, बहुरि करोगे कब।। यदि अपना संकल्प दृढ़ हो। अपना चरित्र मजबूत हो तो कुसंगति भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता। काजल की कोठरी से भी आप बेदाग बाहर निकल आएंगे। जैसे चन्दन के वृक्ष पर बड़े बड़े विषधर कालसर्प रहते हैं, सुगंध के लिए। लेकिन इससे चंदन की शीतलता कम नहीं होती।   जो रहीम उत्तम प्रकृति का करि सकत कुसंग ‌। चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग।। धन - दौलत आपके पास है। सब कुछ ठीक - ठाक चल रहा है तब तो बहुत  दोस्त  मिल जाएंगे। लेकिन समय यदि अच्छा नहीं चल रहा हो। परिस्थितियां प्रतिकूल हो, तब जो साथ दे, वही सच्चा...